sanskarcityedu@gmail.com | +91 91317 50310 , +91 91317 57621

News & Events

Health Awareness

Date : 2026-02-17

संस्कार सिटी कॉलेज में नाड़ी विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान 

 February 18, 2026

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को दवा नहीं, दिनचर्या चाहिए : वात, पित्त, कफ और औषधीय रसोई विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ डॉ. गणेश पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद, प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पौधा भेंट किया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का ज्ञान आज भी उतना ही प्रासंगिक है, और हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनका मानना था कि ये पद्धतियाँ न केवल शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. गणेश पांडेय ने नाड़ी परीक्षण की महत्ता पर चर्चा करते हुए इसे एक प्राचीन और प्रभावी पद्धति बताया, जिससे शरीर की विभिन्न स्वास्थ्य अवस्थाओं का आकलन किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार, प्राकृतिक जीवनशैली और नियमित दिनचर्या को अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाड़ी परीक्षण कराए और स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं ने भी अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त की और कई सवाल पूछेए जिनका समाधान डॉ. पांडेय ने दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सहायक प्राध्यापक श्रीमती रेणुका साहू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था और इसमें विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी देखी गई।