Back to Insights

Events

National Science Day By School Administration February 28, 2024 1 Reads
Events

संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विकसित भारत-2047 के अंतर्गत व्याख्यान संपन्न

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में दिनांक 29 फरवरी 2024, दिन-गुरूवार को आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विकसित भारत-2047 के अंतर्गत भारत के महान वैज्ञानिक एवं उनके आविष्कार पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. सीवी रमन जी के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् प्राचार्य के द्वारा उद्बोधन दिया गया। साथ ही कार्यक्रम प्रभारी सृष्टि शर्मा ने विज्ञान दिवस की महत्ता प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की। तत्पश्चात् विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी अमन शुक्ला के द्वारा सीवी रमन एवं उनके आविष्कार रमन इफेक्ट, मेघा देवांगन द्वारा सुब्रमन्यम चंद्रशेखर के आविष्कार तारों के विकास व विनय कुमार ने महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के विषय में व नीलम ने सर जेसी बास के आविष्कार क्रेस्कोग्राफ, श्रद्धारानी ने भारत के प्राचीनतम खगोलशास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट के योगदान एवं बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की अम्बिका वर्मा के द्वारा महान गणितज्ञ शकुंतला देवी एवं उनकी उपलब्धि पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। व्याख्यान प्रस्तुतिकरण के पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा, महाविद्यालय के समन्वयक नरेश जोशी, आईक्यूएसी प्रभारी श्रीमती सुरवि भट्टाचार्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर, उनके प्रस्तुतिकरण की सराहना कर उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम के अंत में आईक्यूएसी प्रभारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।