संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं गांधी जी को माल्यार्पण एवं पूजन से किया गया। तत्पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा ध्वाजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे का सम्मान किया एवं महाविद्यालय की प्राचार्य के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया। मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Published in: Republic day
More Insights