Back to Insights

Hareli fetival 2024

Hareli Festival By School Administration August 05, 2024 2 Reads

संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से  हरेली तिहार का किया गया आयोजन

                      https://publicfirst.in/wp-content/uploads/2024/08/1-4.jpg

राजनांदगांव। 3 अगस्त, 2024, दिन-शनिवार को राजनांदगांव की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम तिहार हरेली का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबडा द्वारा मां सरस्वती के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हरेली तिहार के उपलक्ष्य में ना-ना प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजकों का स्टॉल लगाया गया तथा छत्तीसगढ़ी परंपरता की स्वादमयी अभिव्यंजना प्रस्तुत की। हरेली तिहार के मौके पर महाविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण कर विश्व को प्रदूषण रहित बनाने का संकल्प लिया गया तथा अंत में मटका फोड़ खेल के माध्यम से कार्यक्रम का मनोरंजन पूर्ण समापन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी उपस्थिति से संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया।